Loading

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonaliiphogat (@sonali_phogat_official)

मुंबई: 'बिग बॉस' (Bigg Boss) फेम सोनाली फोगट (Sonali Phogat died) का गोवा में सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थी। काम के सिलसिले में सोनाली गोवा गई थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। सोनाली फोगट के अचानक निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अदाकारा हिंदी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो गुलाबी रंग की पगड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी एक बेटी यशोधरा फोगट है। उनके पति संजय फोगट का 2016 में निधन हो गया था। देखें सोनाली फोगट का आखिरी वीडियो-