Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता' (Aaratiya Dharatiya Pa Hota) रिलीज हो चुका है। बता दें कि 26 सितंबर 2022 से नवरात्र शुरू होने वाला है। जिसके पहले ही अभिनेता मां की भक्ति में लीन हो चुके हैं। इस गाने में वो देवी मां की मधुर भक्ति करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है जबकि प्यारे लाल यादव ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। वहीं आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक दिया है। ये गाना वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक 18 लाख 76 हजार से भी अधिक लोग देख चुके है। इतना ही नहीं ये गाना इंटरनेट पर भी धूम मचा रहा है।