Loading

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SOPHIE (@sophiechoudry)

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा का कारण उनका रिलेशनशिप नहीं बल्कि उनके लटके-झटके हैं। दरअसल, मशहूर मॉडल और वीजे सोफी चौधरी का नया वीडियो सॉन्ग 'गोरी है' रिलीज हो गया है। जो इस वक्त इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने पर सोफी चौधरी भी कई रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, वहीं अब सोफी चौधरी ने 'गोरी है' गाने पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रील्स बनाई है। जिसे मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। रील्स वीडियो में 'गोरी है' गाने पर मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू कलर की डेनिम जींस पहने अपने जुल्फों को लहराते हुए जबदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का ये डांस मूव्स वीडियो उनके प्रशंसकों को बड़ी तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फैंस उनके इस डांस के दीवाने हो रहे हैं।