Loading

मुंबई : मशहूर सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) का नया गाना 'जान लिया रे' (Jaan Liya Re) आज रिलीज हो गया है। ये उनके शादी के बाद पहला सॉन्ग है। जो जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को पलक मुच्छल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। जीत गन्न्गुली ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। जबकि मनोज यादव ने इसके लिरिक्स को लिखा है। इस गाने को अब तक 1 लाख 36 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं। फैंस को उनका ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। वो इस गाने को लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।