Loading

Jee Ni Karda Song Out: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म सरदार का ग्रैंडसन (Sardaar ka Grandson) में दिखाई देगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का नया गाना जी नहीं करदा (Jee Ni Karda) जारी किया है। इस पंजाबी गाने में अर्जुन संग रकुल बारात में जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को मानक-ई और निकिती गांधी ने गाया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क भागची ने रिक्रिएट किया है। अर्जुन और रकुल के अलावा सरदार का ग्रैंडसन फिल्म में नीना गुप्ता, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी, सोनी राजदान, कुमुद मिश्रा और दिव्या सेठ जैसे कलाकार दिखाई देंगे। यह फिल्म 18 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। देखें फिल्म का यह गाना-