Loading

जयपुर / मुंबई: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में 05 मार्च को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। उन्होंने कहा, “राजस्थान में प्रत्येक दिन लगभग 2 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। यह राज्य के COVID-19 प्रबंधन में लोगों के विश्वास के कारण है।” इस बीच, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में आज वैक्सीन की पहली खुराक ली।