Loading

भारत के कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा जिन्होंने 1999 में 24 साल की उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र दिया गया था। कैप्टन बत्रा कारगिल में भारतीय सैनिक का चेहरा बने, जिनके शब्द आज भी गूंजते हैं – ‘ये दिल मांगे मोर ..’। कारगिल एक लंबी और कठिन लड़ाई थी। जिसके ख़त्म होने का इंतज़ार पूरे देश ने किया था। 4 जुलाई, 1999 की सुबह टाइगर हिल्स पर भारतीय ध्वज को मजबूती से फहराया गया और पूरे भारत ने जश्न मनाया क्योंकि ऑपरेशन विजय सफल हुआ।