Loading

मुंबई. दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर ‘एंटीलिया'(Antilia) के बाहर विस्फोटक (Gelatin) से भरा एक संदिग्ध वाहन (Vehicle) मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में इस मामले में एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट कार्मिकल रोड पर बृहस्पतिवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें थी। मुंबई ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक SUV के ही समान है। उन्होंने बताया कि कार के अंदर से एक पत्र भी मिला है।