Loading

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों के बीच 14 अप्रैल को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी कि 13,000 से अधिक बेड्स उपलब्ध हैं और यहां अस्पताल अन्य राज्यों के लोगों को भर्ती कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार ने बेड बढ़ाकर 13,000 से अधिक कर दिए हैं। हम लगातार बिस्तरों की संख्या बढ़ा रहे हैं। दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली में बेड्स दोगुने हैं। उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली सरकार का ऐप गलत डेटा नहीं दिखा रहा है। इसे अपडेट होने में समय लगता है। लोगों को ऐप को जांचना चाहिए और वहां जाने से पहले अस्पताल को कॉल करना चाहिए, यहां तक कि अस्पतालों के फोन नंबर भी ऐप पर दिए गए हैं।”