इस वीडियो को ट्विटर पर काफी पसंद किया जा रहा है।
मुंबई. अप्रैल फूल (April Fool) के मौके पर सोशल मीडिया पर एक चिड़िया और बिल्ली (Cat-Bird Video) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में एक चिड़िया ने काफी मजेदार तरीके से बिल्ली को अप्रैल फूल बनाया।
हाल ही में इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत (IFS Officer Sushanta Nanda) नंदा ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। सुशांत नंदा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अप्रैल फूल।’
इस वीडियो में बिल्ली जैसी ही चिड़िया का शिकार करने के लिए उसपर हमला करती हैं। तभी चिड़िया मरने की जबरदस्त एक्टिंग करने लगती है। बिल्ली उसको हिलाती है और उसके पास में ही बैठ जाती है। जैसी ही बिल्ली की नज़र हटती है तो चिड़िया वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती है। बिल्ली भागकर चिड़िया को पकड़ने की कोशिश करती है। लेकिन, तब तक चिड़िया बिल्ली को अप्रैल फूल बनाकर उड़ जाती है।
April fool😊 pic.twitter.com/2lbUAkhzP1
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 1, 2021
इस वीडियो को ट्विटर पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कई लोग अलग-अलग कैप्शन के साथ इसे शेयर कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी।