Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    आप सभी ने  आज तक कई तरह के बर्गर खाये हो गए। लोगों को बर्गर (Burger) बहुत पसंद होता है। बर्गर महंगे से महंगे भी होते है और सस्ते ठेले पर मिलने वाले भी होते है। लेकिन इन दिनों शेफ के ऐसे बर्गर की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है। जिसकी कीमत का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। इस बर्गर की कीमत जानकर आपको हैरानी होगी। आपको बता दें कि यह दुनिया का सबसे महंगा बर्गर (World Most Expensive Burger) है। शेफ का यह बर्गर 5,000 यूरो का बिका है, जो लगभग 4.5 लाख है।

    इस बर्गर का नाम रखा गया है ‘द गोल्डन बॉय’ (The Golden Boy) इस बर्गर को खास और दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। यह बर्गर को नीदरलैंड (Netherlands) के वूर्थुइज़न में (De Daltons diner) के रॉबर्ट जान डे वीन (Robbert Jan de Veen) ने बनाया है। शेफ ने बर्गर की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने kingofhamburgers नाम के हैंडल से शेयर की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Robbert Jan de Veen (@kingofhamburgers)

    रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बेलुगा कैवियार, किंग क्रैब, स्पैनिश पैलेट इबेरिको, व्हाइट ट्रफल और इंग्लिश चेडर चीज़ का उपयोग करके अन्य चीजों के साथ तैयार किया जाता है। इसमें एक बारबेक्यू सॉस भी है, जो दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बीन्स में से एक कोपी लुवाक से बनाई जाती है।

    इसमें  बन को डोम पेरिग्नन शैंपेन के आटे के साथ बनाया जाता है और इसके टॉप पर सोने की पत्ती रखी जाती है। यह बर्गर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।