Picture Credit: Facebook
Picture Credit: Facebook

    Loading

    कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर एक छोटे बच्चे का गाना ‘जाने मेरी जाने मन बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyar) गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा है। बच्चा स्कूल ड्रेस में है और वह क्लास रूम के अंदर यह गाना गा रहा है। बच्चे का यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सभी लोग वीडियो बना रहे है, तो लोग काफी अलग-अलग अंदाज में उस पर मजे लेते हैं। अब इस पर कॉमेडियन संकेत भोसले (Comedian Sanket Bhosle) एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

    संकेत भोसले ने इस गाने को बहुत ही अलग अंदाज में पेश किया है। जो लोगों को काफी पसंद  है। यूजर्स इस वीडियो देखकर हंसी से लोट-पोट हो रहे है। यह गाना कुछ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग इसे इरिटेड भी हो रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि संकेत भोसले इस वीडियो के जरिए ‘बचपन का प्यार भूल जाना नहीं’ पर कुछ ऐसा ही दिखाना चाहते हैं।

    किस तरह वह गाने को शुरू करते हैं और उसका परिणाम क्या होता है? वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि   ‘चुप हो जाओ’ इस वीडियो से आप गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को देखें आप समझ सकेंगे की अब  लगातार इस गाने को सुनकर लोग बहुत परेशान हो चुके है। बच्चे के एक वीडियो ने बच्चे को रातों-रात स्टार बना दिया है।