Picture Credit : Video
Picture Credit : Video

    Loading

    मुंबई: सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस (Dance Video) के कई वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो में लोगों के डांस को देखकर लगता है कि डांस करने के लिए कोई उम्र और कोई जगह नहीं होती जब भी आपको मन करें तो आप कहीं भी आप दिल खोलकर डांस कर सकते है। इन दिनों इंटरनेट (Internet) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral)  हो रहा है इस वीडियो को देखकर आप सभी का माइंड भी फ्रेश हो जायेगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं सड़क पर मजे से नाज रही (Two Women are Very Happy Dance On the Road) है। दोनों महिलाएं  हंसता हुआ नूरानी चेहरा गाने पर डांस कर रही हैं। उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

    वायरल हो रहा वीडियो मुंबई (Mumbai) का है। वीडियो में डांस कर रही दोनों महिलाएं बुजुर्ग हैं। वीडियो में वह एक परफेक्ट डांसर की तरह डांस करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं के डांस को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। हंसता हुआ नूरानी चेहरा गाना कारवां फिल्म का है। इन दोनों महिलाओं के गाने के पहले एक और महिला का इस गाने पर वीडियो वायरल हुआ था।

    जो सत्तर के दशक के गानों की यादों को ताजा कर देता है। वीडियो देखकर लोग इनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।