Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    पश्चिम बंगाल: हाथी (Elephant) को समझदार जानवर माना जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथी के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। कभी मस्ती करते हुए, तो कभी डांस के वीडियो इस तरह के कई वीडियो सामने आते रहते है। हाथी जितना विशालकाय जानवर होता है उतना हो वह बुद्धिमान जानवर भी है। इन दिनों इंटरनेट पर हाथी के बच्चे (Baby Elephant) का वीडियो वायरल हो रहा है। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए हाथी के बच्चे ने जो दिमाग लगाया है। उसे देखकर आप हाथी के बच्चे के दिमाग की दाद देंगे। यह सचमुच कितना स्मार्ट है। आप यह कहेंगे।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि हाथी का बच्चा हैंडपंप के हैंडल को धक्का देने के लिए अपनी सूंड का उपयोग करता है और पानी निकलते ही हाथी फौरन अपनी सूंड से उसे पी लेता है। पानी पीने के बाद, हाथी का बच्चा फिर से इस प्रक्रिया को दोहराता है और अपनी प्यास बुझाने तक कुछ और पानी पीता है। हाथी के बच्चे का यह क्यूट वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि यह वीडियो  पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के जलदापारा इलाके की है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा हाथी का बच्चा सिर्फ 9 महीने का है। यूजर्स हाथी के लिए कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने इस पर लिखा है कि सेल्फ सर्विस सबसे अच्छी सर्विस है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट और लाइक कर रहे है।