Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    पति-पत्नी (Husband and Wife) के बीच हमेशा से नोकझोंक होती रहती है। पति-पत्नी के रिश्ते पर कई जोक्स (Jokes) और मीम्स (Mems) बनते रहते है। लोगों को इस तरह के जोक्स खूब पसंद आते है।  बहुत सारे पति अपनी पत्नी के ज्यादा बोलने से परेशान होते है। वह चाहते है कि उनकी पत्नी की इस बक-बक को कंट्रोल करने के लिए रिमोट मिल जाये तो? यह तो सभी पति के लिए ख़ुशी की बात होगी। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें पति को अपनी पत्नी को कंट्रोल करने का रिमोट (Remote) मिल गया है। यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।

    वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस रुपिन शर्मा (Rupin Sharma IPS) ने  शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा है कि  ‘विश ऑफ एवरी हस्बैंड’  इस वीडियो के लिए शब्दों की जरूरत ही नहीं  है।    वीडियो में आप देख सकते है कि पति सोफे पर बैठकर आराम से टीवी देखता हुआ नजर आ रहा है। तभी पीछे उसकी पत्नी आ जाती है और बोलना शुरू कर देती है। पति को पत्नी की बात सुनने में दिलचस्पी नहीं है, इसलिए वह रिमोट का MUTE बटन प्रेस करता है और पत्नी की आवाज म्यूट हो जाती है।

    पति को यकीन नहीं होता।  क्या ऐसा सच में हो रहा है? यह कन्फ़र्म करने के लिए वह PLAY बटन प्रेस करता है तो पत्नी की आवाज फिर आना शुरु हो जाती है। इसके बाद पति फिर से म्यूट और प्ले बटन दबाता है। जब उसे यकीन हो जाता है कि पत्नी रिमोट से कंट्रोल हो रही है तो फिर ‘रिवाइंड ‘ बटन दबाता है।

    अंत में पति रिमोट का पावर बटन दबाता है और पत्नी गायब हो जाती है। पति की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है। यह खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही है। वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है।