Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    हिमाचल प्रदेश: सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन जानवरों के हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कई बार ऐसा होता है कि जानवर या सांप जंगल से रिहायशी इलाकों में घुस जाते है। जिसके बाद इलाके में हड़कप मच जाता है। ऐसी एक घटना हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से सामने आई है। जहां दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप किंग कोबरा (Snake king Cobra) देखा गया। इसकी खबर पूरे इलाके में फैलने के बाद सभी लोग हैरान हो गए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले (Sirmaur District) के पांवटा साहिब के गिरिनगर इलाके में शनिवार 5 जून को सांप को पहाड़ी पर चढ़ते हुए देखा गया।

    हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने कहा कि यह पहली बार है बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे लंबा किंग कोबरा प है। वीडियो में सांप को डेढ़ मिनट में जमीन से ऊंचाई पर जंगली झाड़ियों में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो में बड़ी मुश्किल से सांप को कैद किया गया है।

    बताया जा रहा है कि यह सांप इतना जहरीला है कि इसके जहर से मिनटों में कई लोगों की जान जा सकती है। इस सांप को स्थानीय निवासीय ने देखा था और उसने सांप का वीडियो बनाकर  उन्हें क्षेत्र के वन्यजीव विभाग के साथ साझा किया।