Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    त्रिपुरा: शादी (Wedding) को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन कभी आपने मेढ़क की शादी (Frog Wedding) के बारे में सुना है? यह सुनकर कई लोग हैरान हो जायेगे। लेकिन आज भी भारत के कई गांवों (Village) में जानवरों की शादी मेढ़क की शादी कराई जाती है। इसी से जुड़ा शादी का वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हो रहा हैं जहां पुरे रीति-रिवाजों के साथ मेढ़को  शादी कराई जा रही है यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी को देखकर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन दे रहे है कि इस तरह की भी शादी हो सकती है। हर साल वरुण देव (Varun Dev) को प्रसन्न करने के लिए असम, त्रिपुरा, के अलावा कई राज्यों में मेढकों का विवाह कराया जाता है।  यह वीडियो त्रिपुरा का है।ग्रामीण लोग मेढ़क की शादी वरुण देव को खुश करने के लिए कर रहे है। कुछ ग्रामीण  इलाकों में आज भी इस तरह की मान्यता है कि भगवान को खुश करने के लिए जानवरों की शादी कराई जानी चाहिए। जिससे भगवान प्रसन्न हो।  

    वीडियो में त्रिपुरा (Tripura) के ग्रामीण लोगों द्वारा पूरी रस्म से मेढ़क की शादी इसलिए कराई जा रही है। ताकि बारिश के देवता वरुण देव को खुश किया जा सकें। उनका मानना है कि ऐसा करने से भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में सूखे से उत्पन्न उनके कष्ट समाप्त हो जाएंगे। इसलिए बारिश की शुरुआत के पहले उत्तर पूर्वी क्षेत्र में मेढकों की पारंपरिक रूप से शादी हमेशा से कराई जाती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेंढकों की इस शादी में उन्हें पारंपरिक कपड़े पहनाए गए और सभी रस्मों के साथ विवाह संपन्न कराया गया और एक महिला ने दुल्हन को पकड़ा है दूसरी महिला ने दूल्हे को और दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की भी रस्म की गई। मेढ़को की शादी में हर रस्म तालाब स्नान करने से लेकर माला डालने तक सभी की गई।

    यह पहली बार नहीं हुआ ऐसा हर साल वरुण देव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस वीडियो को एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है। हैरान करने वाली बात कि जुलाई 2019 में बारिश को देवता को खुश करने के लिए मध्य प्रदेश में मेंढकों की एक जोड़ी का विवाह कराया गया था। उसके बाद लगातार बारिश को रोकने के लिए उन मेंढकों का बाद में तलाक कराया गया।