बंदूक चलाने का ऐसा अनोखा अंदाज़ उड़ा देगा आपके होश, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

    Loading

    दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। जिनके कारनामें का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहा शख्स जिस तरह पिस्टल (Pistol) का इस्तेमाल कर रहा है यह बहुत ही अलग और अनोखा है। बंदूक चलाने का ऐसा नायाब तरीका शायद ही आपने कभी देखा होगा।

    इस वीडियो को देख हो सकता है आप इसे जुगाड़ या हुनर कहेंगे, लेकिन यह बहुत ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। यह हैरान कर देना वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ में एक पिस्टल है और उसके नीचे एक रॉड लगी है, जिसके सहारे बंदूक को चलाया जा रहा है। शख्स पहले आराम से दो-तीन बार फायरिंग करता है, लेकिन फिर अचानक से वह फायरिंग तेज कर देता है। 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को IPS रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘क्या खोज है?’ इसके साथ उन्होंने #आत्मनिर्भर भी लिखा है। इस वीडियो को देख लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं, साथ ही इस वीडियो जमकर लाइक भी किया जा रहा है।