Pic Credit: instagram
Pic Credit: instagram

    Loading

    फिट रहने के लिए लोग सुबह उठकर योग (Yoga) करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग साइकिल (Cycle) भी चलाना पसंद करते हैं। साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही साइकिल के साथ खतरनाक स्टंट (Cycle Stunt) भी किया जा सकता है। अक्सर फिल्मों (Films) में भी देखा जाता है की एक्टर बाइक से स्टंट (Bike Stunt) कर रहे हैं, लेकिन आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वह रियल लाइफ में साइकिल के साथ खतरनाक स्टंट करती हैं।  

    साइकिल से खतरनाक स्टंट करने वाली लड़की सोशल मीडिया (Social Media) पर आज एक चर्चा का विषय बनी हुई है। वह चलती हुए साइकिल पर योगा करती है, साथ ही वह खतरनाक स्टंट भी करती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) भी हो रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viola Brand (@violalovescycling)

    इस लड़की की उम्र 26 साल है और इसने अपने साइकिलिंग स्किल्स से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इस लड़की का नाम Viola Brand है और यह जर्मनी की रहने वाली है। वह जब 6 साल की थी तब से उन्होंने आर्टिस्टिक साइकलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरु कर दी थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viola Brand (@violalovescycling)

    फिलहाल, वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। साथ ही साइकिल पर स्टंट भी करती हैं। वहीं जब वह Viola 15 साल की थीं तब वह जर्मन नेशनल स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बन गईं थीं और साल 2012 में जूनियर यूरोपियन चैंपियनशिप भी जीत लिया था। वह साइकिल पर तरह तरह के करतब करती हैं।