Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सभी लोग परेशान है। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम सौ रूपये के पर पहुंच चुके है। आम आदमी के जेब पर इसका असर देखने मिल रहा है। लोगों बढ़ती तेलों के दाम को लेकर विरोध कर रहे है। सोशल मीडिया (Social Media) पर बढ़ती तेल के दामों को लेकर कई मजेदार वीडियो (Video) मीम्स (Memes) और जोक्स (Jokes) बन रहे है। लोग इस तेल की बढ़ती दामों को लेकर उनका दर्द छलक रहा है। कोरोना संकट के बीच लोगों को यह महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक शख्स का दर्द छलक रहा है।

    उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को देखकर हंसी भी आएगी और इस हालत में वह क्या करे यह भी सोच में पड़ जायेगे। वीडियो  यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि हास्यास्पद लगता है लेकिन जब पेट्रोल को सोने की तरह देखा जाता है तो यह महंगा हो जाता है, यह आश्चर्यजनक या मजाकिया नहीं है! वीडियो में आप देख सकते है कि पेट्रोल पंप पर एक शख्स अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहा है और पेट्रोल की एक-एक बूंद को निकाल रहा है।

    उसे देखकर आप समझ सकते है कि शख्स  ‘खून के आंसू’ रोते हुए मजेदार तरीके से सोशल मीडिया पर अपना हाल बता रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।