(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: वक्त कब किसकी किस्मत पलट दें यह कोई नहीं बता सकता। ऐसा कहां जाता है कि हमारी  किस्मत बदलने में हमारे प्रयास और मेहनत जरूरी होती है। तो कई जगह लक काम कर जाता है। दुनिया में कई लोग ऐसे है जिनकी रातोंरात किस्मत चमक जाती है। वे कभी सोच भी नहीं सकते ऐसा उनके साथ होता है। 

    हाल ही में ऐसे ही एक महिला की किस्मत चंद पलों में चमक गयी है। ऐसा कहां जाता है कि किस्मत का खेल बेहद निराला होता है और यह बात वाकई में सच भी है। लॉटरी या कोई जैकपॉट लगते ही लोगों की जिंदगी एकदम से बदल जाती है  ऐसे ही एक महिला के साथ हुआ है।  यह महिला अपने परिवार समेत घूमने गई थी। उसकी वक्त उस महिला ने लॉटरी टिकट खरीदा और देखे किस्मत पलट गई। इस लॉटरी से उन्होंने 15 करोड़ जीते है। 

    आपको बता दें कि यह मामला अमेरिका का है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला न्यू जर्सी में रहने वाले एक परिवार का है। यह परिवार अपनी उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी सफर के दौरान वे ब्रेक लेने के लिए मैरीलैंड में रुक गए। परिवार  के सभी सदस्य बाथरूम ब्रेक के लिए रुके थे। तभी परिवार के एक महिला ने लॉटरी लेने की ठानी और खरीद ली। 

    पहले तो परिवार के अन्य लोगों को यह बात अजीब लगी पर बाद में उन्होंने लॉटरी खरीद ली। इस परिवार ने लॉटरी के अधिकारियों को बताया की वे उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद अपने घर न्यू जर्सी लौट रहे है। महिला ने बताया की वो जब लॉटरी खरीदने गई  तो वहां के एक शख्स को लगा की वो सिगरेट खरीदने आयी है। लेकिन जब उन्होंने लॉटरी खरीदने की बात कई तो अधिकारी न उसे लॉटरी दी। 

    लॉटरी टिकट खरीदने के बाद पूरा परिवार अपने घर न्यू जर्सी चला गया। इसके बाद 24 जुलाई को लॉटरी टिकट के परिणामों की घोषणा हुई तो रातों रात इनकी जिंदगी बदल गई। इस परिवार ने जो लॉटरी टिकट खरीदा वह 2 मिलियन डॉलर यानी करीबन 15 करोड़ का जैकपॉट जित लिया। यहाँ लखबर सुनते ही पहले तो पूरा परिवार चौंक गया। लेकिन बाद में उन्हें यह बात सुनकर बेहद ख़ुशी हुई।