(Image-Social media)
(Image-Social media)

    Loading

    नई दिल्ली: प्रेमी युगलों का यानी प्यार का महीना माना जाने वाला फरवरी शुरू हो चुका है, अब कल से प्यार भरा यह सप्ताह यानी वेलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में अब हर तरफ प्यार की बातें देखने को मिल रही हैं और इतना ही नहीं बल्कि लोग अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज भी प्लान कर रहे है। जैसा कि हम सब जानते है खासतौर पर लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन सभी एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

    प्यार का दिन जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि  कुछ देशों में यह दिन नहीं मनाया जाता है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं? ऐसा नहीं है कि यहां लोग प्यार नहीं करते, खुलकर इसका इजहार करना मना है। तो आइए आज हम आपको बताते है कि आखिर वे कौन से देश है जहां वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता… 

    दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रेम दिवस मनाने के लिए तमाम बाजार सज जाते हैं और प्रेमी महीने से इसकी तैयारी करते हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां वैलेंटाइन डे के दिन भी शांति रहती है। आपको बता दें कि  कुछ जगहों पर सरकार द्वारा इसकी मनाही है और कुछ जगहों पर लोग विवाद के डर से अपने प्रेमी को गुलाब भी नहीं भेज सकते हैं। ऐसे में वहा इस त्यौहार को लेकर पूरी तरह मनाई है। 

    इंडोनेशिया (Indonesia)

    इंडोनेशिया में इसे बैन करने वाला कोई कानून नहीं है फिर भी यहां कोई वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता। कट्टरपंथी मुसलमान इस देश के सुरबाया और मकासर जैसे इलाकों में रहते हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में वेलेंटाइन डे के विरोध में जुलूस निकलते हैं, इसलिए यहां इस दिन को मनाना प्रतिबंधित है। मुस्लिम कानून इसकी इजाजत नहीं देता, इसलिए यहां इसका विरोध किया जाता है।

    पाकिस्तान (Pakistan)

    वैसे तो हमारे देश में वैलेंटाइन डे के लिए बाजार सज जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान में इस दिन को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बता दें कि इस दिन यहां काफी विरोध होता। 7 फरवरी 2018 को, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इसके समारोहों और मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया। इसे पश्चिमी प्रभाव और इस्लाम के खिलाफ माना जाता है। यही वजह है कि यहां वेलेंटाइन नहीं मनाया जाता है। 

    ईरान (Iran)

    जैसा कि  हम सब जानते है ईरान भी एक मुस्लिम देश है, जहां मौलवियों का शासन है। सरकार ने वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट और इससे जुड़ी चीजों पर बैन लगा दिया है। इसे पश्चिमी संस्कृति के रूप में प्रतिबंधित कर दिया गया है और मेहरगन नामक एक पुराना त्योहार इसके बजाय मनाया गया है। यह त्योहार दोस्ती, प्यार और स्नेह का भी है।

    इन देशों में भी हुआ था विरोध 

    मलेशिया (Malaysia)

    गौरतलब हो कि मलेशिया में बड़ी मुस्लिम आबादी है। ऐसे में वैलेंटाइन डे को लेकर 2005 में एक फतवा जारी किया जा चुका है। यही कारण भी है कि इस दिन को इस्लाम के खिलाफ और पश्चिमी सभ्यता से जुड़ा माना जाता है। यहां हर साल वेलेंटाइन डे के खिलाफ एक अभियान भी आयोजित किया जाता है। ऐसे में लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं।

    सऊदी अरब

    इतना ही नहीं बल्कि इन देशों के अलावा सऊदी अरब में भी वैलेंटाइन डे को लेकर कई दिनों तक ऐसा ही माहौल बना रहा। बता दें कि 2014 में इसके लिए 39 लोगों को जेल जाना पड़ा था। हालांकि, यह प्रतिबंध 2018 में हटा लिया गया था। साल 2012 तक उज्बेकिस्तान का इस दिन के प्रति ऐसा ही रवैया था, लेकिन उसके बाद से वेलेंटाइन डे मनाने पर कोई रोक नहीं है।