नई दिल्ली: टैलेंट की कोई उम्र या सीमा नहीं होती, किसी को भगवान कुदरती ऐसे बनाते है की उनकी कला से दुनिया दीवानी हो जाती है। जी हां ऐसी ही एक बच्ची इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है, और इसकी वजह है उस बच्ची की सुरीली आवाज। हमारे देश में ऐसे कई नायाब हुनर है जिन्हे प्लेटफार्म नहीं मिलने की वजह से वे आज भी गुमनामी में जीते है, लेकिन अब सोशल मीडिया यह एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये आसानी से लाखों लोगों तक पहुंचा जा सकता है।
8 साल की बच्ची ने गाया ऐसा गाना
आपको बता दें कि हाल ही में एक आठ साल की बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसकी सुरीली आवाज का हर कोई दीवाना हो रहा है। वीडियो में बच्ची ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ सॉन्ग गाते दिख रही है, जिसे सुनकर लोगों को स्वर कोकिला ‘लता दीदी’ की याद आ गई। दरअसल ये बच्ची छत्तीसगढ़ की है। इस 8 साल की बच्ची ने अपनी सुरीली आवाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सब इस नन्ही बच्ची की तारीफ कर रहे है।
सुरीली आवाज के दीवाने हुए लोग
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की इस आठ साल की बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जैसा की हमने आपको बताया इस वीडियो में बच्ची ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ गाना गाते दिख रही है। इतना ही नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी अवनीश शरण भी बच्ची की आवाज के दीवाने हो गए हैं। जी हां उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इस बच्ची का गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है। बता दें कि वीडियो में गाना गाती बच्ची का नाम मुरी मुरामी बताया जा रहा है, जो सलमान खान-रानी मुखर्जी पर फिल्माए गए गाने ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ को गा रही हैं। बताया जा रहा है कि मुरी मुरामी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं।
What a lovely voice.❤️pic.twitter.com/MwcWeG15Ac
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 2, 2022
लोगों को पसंद आया बच्ची का वीडियो
अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है, लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है। इस वीडियो को ट्राइबल आर्मी नाम के एक ट्विटर प्रोफाइल पर भी शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स भी इस वीडियो पर बढ़चढ़ कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इस बच्ची को सुनकर उसकी तुलना भारत की महान गायिका लता मंगेशकर से कर रहे हैं। तो कुछ ने कहा कि, ‘बच्ची का टैलेंट उसे एक दिन बड़ा स्टार बना देगा।’ अब भी इस वीडियो को बहुत ज्यादा देखा जा रहा है।