(Image-YouTube)
(Image-YouTube)

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में हमने आपको कुछ ऐसी खबर दी थी जिसमें एक 21 वर्षीय युवक एक 52 वर्षीय महिला संग ब्याह रचाया है, ऐसे में आज भी कुछ ऐसे ही प्यार की एक अजीबोगरीब कहानी लोगों के सामने आई है, जो बेहद हैरान कर देने वाली है। हमेशा से कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और कही ना कही यह सच भी है। इसके किसी भी तरह की उच्च नीच नहीं देखी जाती बल्कि यह सिर्फ दो दिलों का पवित्र रिश्ता होता है। प्यार की कुछ ऐसी ही कहानी सबरिना और पोलर की है। सबरिना अपने प्रेमी पोलर से उम्र में 39 साल छोटी हैं। आइए जानते है यह प्रेम कहानी…. 

    उम्र में फासला दिलों में नजदीकियां 

    आपको बता दें कि सबरिना की उम्र महज 21 साल है, इतना ही नहीं बल्कि वह साइकोलॉजी की स्टूडेंट हैं। उनका बिंदास अंदाज हर किसी का ध्यान उनकी तरफ खींचता है। बता दें कि सबरिना देखने में बेहद खूबसूरत और बोल्ड हैं। वह पिंक विग कैरी कर अपनी उम्र के लोगों जैसी ही है, लेकिन उनकी उम्र वालों से अलग सबरिना एक 60 साल के युवक पर दिल हार बैठी हैं।

    जीते है आम जिंदगी

    चौंक गए न लेकिन यह सच है। बता दें कि उनके ब्वॉयफ्रेंड उनके लिए शुगर डैडी हैं। पोलर की छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड होने के बाद भी वे बेहद साधारण और अपनी उम्र के लोगों जैसे ही रहते हैं। दोनों का अंदाज अलग होकर भी वे एक दूसरे को पसंद करते हैं और साथ जिंदगी जी रहे हैं। इस अजीबोगरीब प्रेमकहानी के काफी चर्चे है।

     

    दुनिया का नजरिया

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस कपल की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इस बारे में बात करते हुए सबरिना बताती हैं कि पोलर के साथ रिश्ते में आना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। लोग उन्हें ताने देते हैं।  वह बताती हैं कि लोगों का मानना है कि वह पोलर के साथ उनके पैसों की वजह से हैं। जबकि इसके उलट सबरिना प्यार के रिश्ते को प्योर मानती हैं, फ़िलहाल इनका यह प्यार सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है।