Viral Dance Video
Photo Credit-_aapno_marwar_

    Loading

    मुंबई: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म जहां लोगों को आए दिन मनोरंजन (Entertainment) के लिए भरपूर कंटेंट मिलते रहते है। वैसे तो डांस के कई अजीबो-गरीब वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर सब इसका आनंद भी उठाते हैं। इस समय महज 5 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे। 

    दरअसल,  aapno_marwar नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी धुन में मगन होकर नाच रहा है और वो नाचने में इतना ज्यादा गुम हो गया है कि उसे आस-पास के किसी चीज का होश नहीं है। उसे तो इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ सेकंड में उसके साथ क्या होने वाला है। कुछ ही देर बाद शख्स पास बैठी महिलाओं के ग्रुप के बीच में गिर जाता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MARWADI KING 150K (@_aapno_marwar_)

    वायरल हो रहा ये वीडियो भले ही केवल 5 सेकंड का हो, लेकिन ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें,  इस वीडियो को अब तक 41 हजार बार देखा गया है और 2 हजार 600 से भी अधिक लोगों द्वारा पसंद भी किया गया है। लोग इस पर अलग-अलग रूप से रिएक्शन भी दे रहे हैं  किसी ने पूछा ज्यादा पी ली है क्या, तो कोई कम पीने कि सलाह दे रहा है।