Dandiya On Bicycle

Loading

नई दिल्ली: देश में शारदीय नवरात्र (Navratri 2023) शुरू हो गई है। इस दौरान पूरे देश में गरबा-डांडिया खेला जाता है। विशेषकर गुजरात में यह काफी प्रचलित है। बड़े-बड़े पंडालों में डांडिया-गरबा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

 ”साइकिल जहां- हर्षोल्लास वहां”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है ”साइकिल जहां- हर्षोल्लास वहां”।  वीडियो में देख जा सकता है कि दर्जनों युवक-युवतियां साइकलि पर सवार हो कर डांडिया खेल रहे हैं। यह वीडियो सूरत का बताया जा रहा है।

विडियो को मिले  50 हजार से ज्यादा व्यूज 

जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल ही है। सपा प्रमुख द्वारा वीडियो शेयर के करने के बाद अब तक इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  वहीं, करीब तीन हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।