गजब: मुर्गी ने अपने अंडे बचाने के लिए सांप से किया घमासान युद्ध, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में मां की जगह कोई नहीं ले सकता। इसका एक नायाब उदाहरण हम आपको दिखाने जा रहे है। हम सब जानते है सांप बेहद जहरीले और डरावने होते है। सांपों से जुड़े कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, लेकिन आज हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे है, वो सिर्फ सांप का ही नहीं बल्कि सांप और मुर्गी के लड़ाई का है। 

    एक मां को नमन 

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक मुर्गी अपने अंडों को बचाने के लिए कोबरा सांप से भयंकर लड़ाई कर लेती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गी अपने अंडों पर बैठी है, तभी एक काला सांप उसके घोंसले के पास पहुंचता है। घातक कोबरा सांप (Cobra Snake) कुंडली मारकर मुर्गी के पास आकर बैठ जाता है। फन फैलाकर बैठा कोबरा सांप मुर्गी पर हमला करता है, इसके बाद मुर्गी भी अपनी चोंच से लगातार हमला करने लगती है। 

    अंडे बचाने जोखिम में डाली जान

    दरअसल मुर्गी को ऐसा एहसास होता है कि कहीं कोबरा सांप उसके अंडे को निगल न जाये। इस वजह से मुर्गी भी आक्रामक हो जाती है।मुर्गी भी लड़ती है और कई बार उस पर वार करती है। अपने नुकीले चोंच और लगातार हमलों के साथ मुर्गी सांप को वहां से दूर रहने का इशारा करती है। सांप भी मुर्गी के सामने घूरता हुआ खड़ा रहता है। मुर्गी हार नहीं मानती और कोबरा के चले जाने तक उसे चोंच मारती रहती है। इस वीडियो में आप एक शक्तिशाली मां को देख सकते है जो अपने चूजों को बचाने के लिए वो मौत से भी लड़ जाती है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by hayatvahsh2019 (@hayatevahsh_2019)

    इस तरह मुर्गी ने सांप को भगाया 

    तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को hayatvahsh2019 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मुर्गी की तारीफ कर रहे हैं और अपने चूजों की रक्षा के लिए मुर्गी की सराहना कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे, जो हैरान थे कि जहरीले सांप के सामने मुर्गी तब तक लड़ती रही, जब तक सांप उसके पास से चला नहीं गया। एक यूजर ने कहा, ‘हमने कभी सोचा भी नहीं था, सांप और मुर्गी के बीच लड़ाई भी हो सकती है। ‘सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा और शेयर कर रहे हैं।