(Image-Odditycentral)
(Image-Odditycentral)

    Loading

    नई दिल्ली: अब तक आपने ब्रेड के कोनों को ब्राउन रंग का ही देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे है, जिसमें ब्रेड के कोने ब्राउन नहीं बल्कि वाइट है। जी हां बचपन से ही जब लोग ब्रेड खाते हैं तो तो उसका ब्राउन कोना यानी उसका क्रस्ट निकाल देते हैं। ज्यादातर बच्चे उसे अलग कर के सफेद हिस्सा खा जाते हैं क्योंकि वो ज्यादा सॉफ्ट होता है वहीं सैंडविच बनाने के लिए भी क्रस्ट को अलग कर दिया जाता है और सिर्फ सफेद हिस्से के इस्तेमाल से सैंडविच बना ली जाती है। पर देखा जाए तो एक तरह ब्रेड की बर्बादी ही हुई।  

    एक आविष्कार 

    आपको बता दें कि इस बर्बादी से बचने के लिए एक होटल कंपनी (Hotel company make white crust bread) ने अनोखा आविष्कार किया है। कंपनी ने ऐसी ब्रेड बनाई है जिसमें क्रस्ट है ही नहीं, या यूं कहें कि वो मौजूद है मगर आपको वो दिखाई ही नहीं देगी। दरअसल ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जापान के टोक्यो (Tokyo, Japan) में स्थित इम्पीरियल होटल कंपनी (Imperial Hotel Company) के शेफ सुगीमोटो (Sugimoto) और उनकी टीम ने 6 महीने की कड़ी मेहनत और रिसर्च से ऐसी ब्रेड (Bread with white crust) बनाई है जिसका क्रस्ट सफेद है।  यानी जब आप उस ब्रेड (brown crust bread) को देखेंगे तो आपको लगेगा कि उसमें क्रस्ट है ही नहीं। 

    ब्राउन नहीं वाइट कोना

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि जापान में शोकुपान नाम की एक मिल्क ब्रेड मिलती है जिसका सफेद भाग तो सॉफ्ट होता ही है, साथ में ब्राउन भाग भी काफी सॉफ्ट होता है, मगर सालों से चली आ रही क्रस्ट को लेकर जो धारणा है वो अभी तक लोगों के मन में है। इस वजह से इतनी सॉफ्ट ब्रेड के भी क्रस्ट को लोग काटकर अलग कर देते हैं जिससे खाने की बहुत बर्बादी होती है। 

    इस कंपनी ने बनाई सफेद क्रस्ट वाली ब्रेड

    दरअसल इस अनोखे तरीके के बारे में इम्पीरियल होटल कंपनी ब्रेड बनाने के तरीके के बारे में खुलासा तो नहीं किया मगर उन्होंने ये बताया कि शोकुपान ब्रेड की तुलना में इस ब्रेड को धीमी आंच पर काफी देर पकाया गया है। तब जाकर इसका पूरा कलर सफेद आया और आम ब्रेड की तुलना में ये ब्रेड हल्की गीली होती है। बता दें कि साल 1890 में इस होटल कंपनी की शुरुआत हुई थी और तब से ही वो अपने ग्राहकों को बिना क्रस्ट वाली दूध की ब्रेड खाने में परोसते हैं। मगर आने वाले 1 अक्टूबर से कंपनी नई सफेद क्रस्ट वाली ब्रेड परोसा करेगी, जो किसी आविष्कार से कम नहीं है। 

    ऐसे ब्रेड बनाने का क्या है कारण?

    इस बारे में बात करते हुए कंपनी ने कहा कि ब्रेड के क्रस्ट को सफेद करने का एकमात्र कारण ये है कि इससे खाने की बर्बादी नहीं होगी। पहले लोग इसे काटकर अलग कर देते थे पर इस ब्रेड के आ जाने के बाद पूरी की पूरी ब्रेड भी लोग खा सकेंगे और इससे खाने की जरा भी बर्बादी नहीं होगी। कंपनी ने बताया कि वैसे तो ये ब्रेड होटल में ही ग्राहकों को सर्व की जाएगी मगर इस ब्रेड को लोग Gargantua Delicatessen नाम की जापान की फेमस बेकरी शॉप से भी खरीद सकते हैं।