Image-Instagram-summitbigbend
Image-Instagram-summitbigbend

Loading

नई दिल्ली: अक्सर कहते है न जब कुछ अलग करना होता है तो सोचना भी बहुत अलग पड़ता है। वैसे ते आमतौर पर लोग यही सोचते है की उनकी प्रॉपर्टी या फिर घर किसी रिहायशी और अच्छे इलाके में हों लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक शख्स ऐसा है जिसने बिलकुल इससे उलटा किया है। दरअसलइस शख्स ने रेगिस्तान में अपने लिए एक गुफा खरीद ली, फिर उसके बाद जो किया उसे अब पूरी दुनिया देखती है। आपको बता दें कि जब उसने गुफा खरीदी, तब लोगों ने उसका मजाक बनाया।

मगर चौंका देने वाली बात यह है कि आज वो शख्स इसी गुफा की वजह से कारण करोड़पति बन गया है। जी हां उसने अपनी क्रिएटिविटी से इस गुफा को लग्जरी घर में बदल दिया है। ऐसे में अब दूर-दूर से लोग इस ‘केव होटल’ (Luxury Cave Hotel) में रहने आते हैं और मुंह मांगा किराया देते हैं। जिससे यह शख्स मालामाल हो गया है। द सन के मुताबिक, यह अजीबोगरीब चौंका देने वाला मामला अमेरिका के टेक्सास का है। यहां एक शख्स ने रेगिस्तान में ‘लग्जरी केव होटल’ बना दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये होटल गुफा को तराशकर बनाया गया है। जी हां टिकटॉक पर @summitbigbend नाम के यूजर ने इस होटल की तस्वीरें शेयर की हैं।  उस शख्स ने बताया कि उसने रेगिस्तान के बीच में एक गुफा को खरीदा था। फिर अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए गुफा को ‘लग्जरी केव होटल’ में बदल दिया। वर्तमान में इस होटल में रुकने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

टूरिस्टों के आने से इस केव होटल के मालिक को मोटी कमाई होती है। अब स्थिति यह है कि होटल कभी खाली नहीं रहता और रेंट की कमाई से मालिक करोड़पति बन गया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि गुफा की चट्टान को काटकर इसे कमरे का रूप दिया गया। इस गुफा के अंदर बेडरूम, बाथरूम, फर्नीचर, लाइटिंग आदि की व्यवस्था है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CAM | Dallas & World Couple Travel (@adventuringcam)

 

इतना ही नहीं बल्कि बाहर का नजारा भी शानदार है। ऐसे में अब इस केव होटल की तस्वीरें लोगों के होश उड़ा रही है। यह होटल किसी फाइव स्टार जैसा लग रहा। ऐसे में अब इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए कई यूजर्स ने कहा कि अब वो खुद यहां पर प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों ने खरीदना शुरू भी कर दिया है।

  जानकारी के लिए आपको बता दें कि टिकटॉक यूजर के ‘केव होटल’ वाले वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘जब आप टेक्सास में पहाड़/गुफा खरीदें तो उसे आलीशान होटल या घर में बदल डालें।’ वीडियो में लोग शख्स की क्रिएटिविटी को देख दंग है, फ़िलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।