(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे में कुछ वीडियो बेहद मजेदार और इंटरेस्टिंग भी होते है। जहां ज्यादातर लोग इंटरनेट का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए करते है वही कुछ लोग ऐसे भी है जो  जरिये कुछ नया सीखने की कोशिश भी करते है। वही कुछ लोग इस सोशल मीडिया का उपयोग अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भी करते हैं। ऐसे एक फैशन फूड आर्टिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जो सिर्फ फलों और सब्जियों का उपयोग करके दुनिया के सेलेब्स के कैरिकेचर तैयार करता है। जिसे देख आप भी इस कला के फैन बन जाएंगे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝗥𝘂𝗯𝘆 𝗣𝗲𝗿𝗺𝗮𝗻 (@rubyperman)

     

    आपको बता दें कि जेनिफर लॉरेंस, मारिया केरी से लेकर क्रिस्टन स्टीवर्ट तक, आर्टिस्ट ने कई बड़े सेलेब्स के कैरिकेचर बनाए हैं। लॉस एंगल्स की रूबी परमैन नाम की फैशन फूड आर्टिस्ट ने अपनी क्रिएटिविटी से सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। रूबी के इंस्टाग्राम पर 59.5 हजार फॉलोअर्स हैं। ये कस्टम कैंडी कॉउचर और सेलिब्रिटी फूड फैशन बनाने के लिए काफी मशहूर हैं।

    हालांकि, रूबी की हालिया आर्ट बड़े पैमाने पर वायरल हो गई है और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बहुत पसंद किया है। वीडियो में, रूबी को खीरे का उपयोग करके ब्रिटिश अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच का कैरिकेचर बनाते हुए देखा जा सकता है। उसे खीरे के टुकड़ों का इस्तेमाल करते हुए और अभिनेता के कैरिकेचर को तैयार करने के लिए एक शानदार सूट बनाते हुए देखा जा सकता है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝗥𝘂𝗯𝘆 𝗣𝗲𝗿𝗺𝗮𝗻 (@rubyperman)

    आपको बता दें कि उसने वायरल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इसे बेनेडिक्ट CUCUMBERbatch कहा। वीडियो को अब तक 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 540,828 लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝗥𝘂𝗯𝘆 𝗣𝗲𝗿𝗺𝗮𝗻 (@rubyperman)

    इसके अलावा रूबी ने केट मिडलटन, डचेस ऑफ कैम्ब्रिज को भी गोल्ड शुगर स्प्रिंकलर्स से तैयार किया है। वीडियो देखने में जादुई है और आप इसे जरूर पसंद करेंगे। रूबी ने साथ ही अंग्रेजी गायिका और गीतकार दुआ लीपा का भी कैरिकेचर बनाया। गायिका के लिए एक सुंदर गाउन बनाने के लिए उसने व्हीप्ड क्रीम का इस्तेमाल किया। वाकई में यह कलाकारी बेहद शानदार है, जिसकी हर कोई बेहद तारीफ कर रहे है।