American Chef made Litti Chokka
Pic : @EitanBernath

    Loading

    नई दिल्ली : लिट्टी-चोखा, पूस पिठा और ठेकुआ बिहार की प्रसिद्ध चीजों में से एक है। आपने विदेशी नागरिकों को भारत आकर यहां के खाने का स्वाद लेते हुए देखा होगा। मगर क्या आपने उन्हें भारत आकर तरह-तरह के व्यंजन को पकाते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब सुर्खियों में बना हुआ है। जिसे देखकर लोग बेहद हैरान है। 

    शेफ ईटन बरनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ‘दीदी की रसोई’ के कर्मचारियों के साथ बिहारी व्यंजनों को चखते और पकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर कई व्यंजनों को पकाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उसे पकाने के बाद वो बड़े ही चाव से उसे खाते भी हैं। 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे आज पटना में ‘दीदी की रसोई’ में लिट्टी-चोखा खाने का मौका मिला। दीदियों ने अपनी रसोई में मेरा स्वागत किया और मुझे इस अविश्वसनीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक बिहारी व्यंजन सिखाए जो उन्हें स्वायत्तता और वित्तीय स्थिरता प्रदान करते हैं।

    गौरतलब है कि शेफ द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16,500 से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। तो वहीं वीडियो पर लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक बिहारी शख्स ने रिएक्ट करते हुए देसी भाषा में मजेदार अंदाज में लिखा, “लिट्टी-चोखा से जान मारेला!” हालांकि, यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।