anand-mahindra-offers-man-with-no-limbs-a-last-mile-delivery-partner-job

ये शख्स दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर रिक्शा चला रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली. अक्सर कुछ लोग अपनी जिंदगी में आने वाली मुश्किलों से हार मान लेता है। वह काफी निराश हो जाता है। लेकिन,  दनिया में कुछ लोग ऐसे भी है जो किसी भी मुश्किल का बड़ी बहादुरी से सामना करते है। ऐसे ही एक इंसान दिल्ली में रहता है। यह शख्स दिव्यांग है, उसके बाद भी उसके चेहरे पर कमाल की मुस्कान है। ये शख्स दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर रिक्शा चला रहा है। 

    इस रिक्शे में हैंडल, एक्सीलेटर और ब्रेक भी है। अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इस शख्स का वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस शख्स की जिंदगी जीने की चाह और हिम्मत को देखते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इसे नौकरी का ऑफर तक दे दिया।

    हाल ही में आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra Twitter) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस शख्स का वीडियो शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मैं अपनी टाइमलाइन पर जो वीडियो शेयर कर रहा हूं, वो पता नहीं कितना पुराना है, या कहां का है, लेकिन मैं इस सज्जन को देखकर सच में हैरान हूं, जिसने न केवल अपनी अक्षमताओं  का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उससे काम कर रहा है। इसके बाद आनंद ने अपने सहयोगी राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को टैग करते हुए पूछा: “राम, क्या @Mahindralog_MLL उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी (Delivery) के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं?” बता दें कि, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने 6 शहरों में इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस शुरू की है।

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस शख्स के जज्बे को देखकर हैरान रह गए है। आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो 27 दिसंबर को शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 1.11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 1,632 लोगों ने रीट्वीट भी किया है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।