अयोध्या पहुंचा ताला-लड्डू
अयोध्या पहुंचा ताला-लड्डू

Loading

नई दिल्ली: अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishtha) समारोह बेहद ही नजदीक है। 500 साल बाद साकार हो रहे इस सपने को लेकर रामभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों से कई सारे भक्त भगवान राम (Lord Ram) को उपहार  भेज रहे है। बीते दिनों 108 फीट लंबी अगरबत्ती रामलला को भेंट की गई। तो वहीं किसी ने सोने से बना तीर और धनुष रामलला को भेंट किया है। इस बीच एक अन्य खास चीज अयोध्या पहुंची है। 

22 जनवरी के शुभ और ऐतिहासिक दिन को और भी खास बनाने के लिए देश के कोने-कोने से राम भक्त विशेष उपहार भेज रहे है। इसी बीच शनिवार को अयोध्या राम मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा ताला और 1265 किलोग्राम का लड्डू पहुंचा है। 

अद्भुत है यह विशाल ताला 

इस अद्भुत और विशाल ताले को अलीगढ़ के ज्वालापुरी की गलियों में रहने वाले राम भक्त कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा एवं उनकी पत्नी रुकमणी शर्मा ने बनाया है। इस ताले का वजन 400 किलोग्राम है। यह ताला 6 फीट 2 इंच लंबा और 2 फीट साढ़े नौ इंच चौड़ा है। ताले को बनाने में 65 किलोग्राम पीतल का इस्तेमाल किया गया है। इस ताले की चाबी 3 फिट चार इंच लंबी और 30 किलोग्राम वजनी है। जिसे बनाने में  बनाने में लगभग छह महीने लगे है।

विशाल ताला बनाने वाले पति-पत्नी

 

अयोध्या पहुंचा 1265 किलो का लड्डू

हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुआ 1265 किलो का लड्डू भी यहां पहुंच चूका है। इस लड्डू को हैदराबाद के नागभूषण रेड्डी नाम के एक शख्स ने तैयार किया है। राम मंदिर के प्रशाद के लिए बनाए गए इस लड्डू का वजन 1,265 किलोग्राम है।  इस लड्डू को तैयार करने में लगभग 30 लोगों ने लगातार 24 घंटे काम किया है। लड्डू को एक साथ इतना बड़ा बनाने में 4 घंटे का समय लगा। इस विशाल लड्डू को हैदराबाद से अयोध्या सड़क मार्ग से लाया गया है।