bengaluru bus Women Fighting video
महिलाओं की लड़ाई का वीडियो (Screengrab From Posted Video)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। खासकर लड़ाई-झगड़ों के वीडियो (Fighting Video) काफी तेज़ी से वायरल होते हैं। इन वीडियो में महिलों का झगड़ा काफी कॉमन है। बस- ट्रैन में यह झगड़े देखना काफी आम बात हो गई है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो कि बेंगलुरु में यात्रियों से खचाखच भरी बस का है। इस वीडियो में 2 महिलाएं (Women Fighting Video) लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं एक दूसरे पर चप्पल-जूते बरसाते हुए दिखाई दे रही हैं। बताया गया है कि यह लड़ाई बस में खिड़की खोलने को लेकर हुई थी। जिसके बाद बस में बैठे लोगों ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया। राकेश प्रकाश नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट कर दिया। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक दूसरे से पहले बहस करती हैं, उसके बाद जूते-चप्पल से मारना शुरू कर देती हैं। यह लड़ाई देखकर आसपास बैठे यात्री भी परेशान हो जाते हैं। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी, लेकिन महिलाएं शांत होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। इसके बाद यात्रियों ने बस कंडक्टर से गुहार लगाई कि इस झगड़े को रोका जाए। कुछ समय बाद इन दोनों महिलाओं को बस से नीचे उतार दिया गया। 

महिला यात्रियों के बीच लड़ाई का यह वीडियो क्लिप 57 सेकंड का है। इसमें दोनों एक दूसरे पर जूते-चप्पल बरसाते और जमकर गालियां देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। महिलाओं के बीच ऐसी लड़ाई आज के समय अक्सर देखने मिलती हैं। कभी मेट्रो में, कभी लोकल ट्रेन में तो कभी बस में अक्सर इस तरह की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होता है।