लड़के की चलती फिरती समोसे की दुकान, एक हाथ में जलते स्टोव पर खौलते तेल से भरी कड़ाही और दूसरे हाथ में समोसे- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया बेहद बड़ी है, यहां कई तरह की कहानियां विडिओ के जरिये देखने को मिलती है। ऐसे ही एक प्रेरणादायक कहानी इस लड़के की है जिसका वीडियो अब सोशल मिडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां दरअसल ये वीडियो एक लड़के का है, जो अपने हाथ में समोसे की चलती-फिरती दुकान लेकर घूमता है।

    इतना ही नहीं बल्कि एक हाथ में जलते स्टोव पर खौलते तेल से भरी कढ़ाई और दुस्तरे हाथ में समोसे लेकर ये अपनी चलती फिरती दुकान लिए घूमता है। इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस लड़के  के मेहनत की सरहाना कर रहे है। 

    चलती फिरती समोसे की दुकान

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का कैसे अपने हाथों में जलते हुए स्टोव पर खौलते तेल से भरी कड़ाही लेकर घूम रहा है। बता दें कि इस वीडियो को फूड ब्लॉगर @youtubeswadofficial ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे को गर्म तेल से भरी कड़ाही लेकर घूमते हुए देखा जा सकता है। शायद ही कभी आपने इतने छोटे लड़के को ऐसे घूमते हुए समोसे की दुकान लेकर देखा होगा, लोग इस वीडियो को देख लड़के की बेहद सरहाना कर रहे है। 

    मेहनती लड़का 

    देखिए कैसे छोटे लड़के ने एक कंटेनर के साथ एक अस्थायी स्टोव बनाया है जिसे उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। वह एक बाल्टी और समोसे से भरी टोकरी लिए भी दिख रहा है। वीडियो में देखिए लड़का ये सब लेकर एक जगह बैठ जाता है और समोसे तलने लगता है। ये बच्चा चार समोसे 10 रुपये में बेचता है और जैसे तैसे अपना गुजारा करता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

     

    लोगों ने लड़के की तारीफ़ 

    आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर बच्चे की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस भाउक और प्रेरणादायी वीडियो पर लोग अपनी राय भी दे रहे है। जी हां वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ‘ईश्वर इस मेहनती लड़के का भला करें’। वही दूसरे ने कमेंट किया कि ‘उसके सारे बर्तन और तेल को इतना साफ देखकर खुशी हुई’। सभी लोग इस बच्चे की बहुत तारीफ़ कर रहे है।