
बहुत से लोगों को न जाने क्या मज़ा आता है जानवरों को परेशान करने में। अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिसमें लोग जानवरों (Animals Video) को परेशान करते हुए नज़र आते हैं। हालांकि, कई वीडियो में यह भी देखने मिल जाता है कि, उन्हें उनकी कर्म की सजा तुरंत मिलती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक बैल (Bull Attack on Man) को बेवजह परेशान करता है, लेकिन फिर उसे बैल ऐसी सजा देता है, जो उसे ज़िंदगीभर याद रहेगी और वह ऐसी भूल दोबारा करने के बारे में सोचेगा भी नहीं।
ट्विटर अकाउंट ‘द डार्विन अवॉर्ड्स’ पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो (Shocking videos) पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो रीट्वीट किया गया है, जिसमें एक शख्स बैल (bull kicks man on face video) को छेड़ते हुए नज़र आ रहा है। स्पेन की तरह कई ऐसे देश हैं जहां बैलों से जुड़े खेल खेले जाते हैं, जो वहां के लोगों की मान्यता का हिस्सा भी हैं। इस वीडियो में भी एक जलसा दिख रहा है, जिसमें बैलों के सामने लोग खड़े हो जाते हैं और उन्हें गुस्सा दिलाते हैं।
— The Darwin Awards (@AwardsDarwin_) September 9, 2022
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बैल बंद गेट के पास खड़ा है। वो मैदान की तरफ नहीं, दूसरी तरफ घूमा है, ऐसे में लोग उसे पलटाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी एक शख्स को सूझता है कि वो उस बैल को मोड़े। जैसे ही वह बैल के बगल में वो जाता है और उसके पीछे एक हाथ मारता है। तभी उसकी इस हरकत पर बैल को गुस्सा आ जाता है और वो अपनी पिछली दोनों लातों से शख्स के चेहरे पर दे मरता है। जिसके बाद शख्स तुरंत जमीन पर गिर जाता है। इस वीडियो को देखकर ये अंदाज़ा ज़रूर लगाया जा रहा है कि, शख्स को काफी गंभीर चोटें आई होंगी।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 11 मिलियन से ज़्यादा यानी 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चूका है। साथ ही कई लोग इस वीडियो को देखकर कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही लोग इसे लिखे भी कर हर हैं।