Pic : Sumiti/Fb
Pic : Sumiti/Fb

Loading

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से आए दिन ऐसी वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखकर कभी हम इमोशनल हो जाते हैं तो कभी-कभी बहुत जयदा एंटरटेन भी होते हैं। वैसे तो आपने यात्रियों के बीच सीट (Seat) को लेकर होने वाली फाइट्स को तो देखा ही होगा। जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोरती है। 

धक्का- मुक्की तक पहुंचा झगड़ा 

दरअसल, इस समय जो वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया है। वीडियो को सुमिति चौधरी नाम के यूजर ने शेयर किया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर जबरदस्त लड़ाई हो रही है। जुबानी जंग देखते ही देखते धक्का मुक्की तक पहुंच जाती है। 

सीट के लिए झगड़ा 

बात यहीं तक नहीं थमती बल्कि इस दौरान वहां पर मौजूद लोग लड़ाई शांत कराने की हर संभव कोशिश करते नजर आते हैं। मगर हैरानी की बात तो ये है कि दोनों महिलाएं लड़ाई ख़त्म करने के बजाय और लड़ने लगती हैं। यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि वो एक-दूसरे को धकेलकर सीट पर बैठने लगती हैं और ये झगड़ा बढ़ता ही चला जाता है। 

 

आखिर क्यों हुई ये लड़ाई?

दरअसल, ये पूरा झगड़ा लेडीज में सीट को लेकर हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लेडीज सीट पर बैठा होता है। जिसके बाद पास में खड़ी एक महिला उसे उठने के लिए कहती है। मगर इस दौरान शख्स के बगल में बैठी महिला के साथ दूसरी महिला का झगड़ा बढ़ता चला जाता है। हालांकि, अंत में शख्स को वहां से उठना पड़ता है। जिसके बाद झगड़ा खत्म होता है।