(Twitter- @Animal_WorId)
(Twitter- @Animal_WorId)

    Loading

    नई दिल्ली: इंसानों के बारे में आपने हमेशा सुना होगा छोटा पैकेट बड़ा धमाका। लेकिन क्या आपने यही शब्द कभी सांप के लिए सुने है ? जी नहीं ना लेकिन आज हम आपको ऐसे ही एक सांप के बारे में बताने जा रहे है, जो दिखने में तो छोटे से मुंह का है लेकिन उसका कारनामा अच्छे-अच्छे को चौंका देगा।

    आम तोर हम सुनते है कि अजगर इंसानों को निगल लेता है, लेकिन क्या आपने कभी सांप को कुछ निगलते हुए देखा है? नहीं ना आज हम आपको एक ऐसे ही सांप के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…. 

    सांप का वीडियो हुआ वायरल 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि एक सांप आखिर किसी चीज को निगलने के लिए अपने मुंह को कितना फैला सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप एक सांप द्वारा एक विशाल अंडे को निगलता हुआ देख सकते हैं। अंडे को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह संभवतः किसी बड़े पक्षी का अंडा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप उस अंडे को साबुत ही निगल जाता है। जिसे देखकर यूजर्स काफी हैरान है। सांप का छोटेसे मुहं से इतना बड़ा अंडा निगल लेना बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना है।

     

    छोटे से मुंह से निगला विशाल अंडा 

    वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर दो बड़े अंडे रखे हुए हैं। इसी दौरान एक काले सांप की नजर इन अंडों पर पड़ती है। इसके बाद वह अंडों के पास आता है और उन्हें निगलने की कोशिश करता है। इस नजारे को देख कर आप भी दंग रह जाएंगे। जब आप इस वीडियो को शुरू में देखेंगे तो आप अंदाज नहीं लगा पाओगे की वाकई में इतने छोटे मुंह वाला सांप इतने बड़े अंडे को निगल लेगा। लेकिन आपको बता दें की ऐसा है होता।  सबसे पहले सांप अपना छोटा सा मुंह खोलता है। 

     

    सांप का खौफनाक वीडियो 

    आप देख सकते हैं कि अंडा बड़ा होने की वजह से सांप उसे सहजता से निगल नहीं पा रहा है। हालांकि धीरे-धीरे वह अपना मुंह खोलता चला जाता है। सांप के मुंह फैलाने का यह वीडियो देखकर आपको यकीनन डर लगने लगेगा कि एक सांप इतना बड़ा मुंह कैसे फैला सकता है। 

    धीरे-धीरे मुंह फैलाते-फैलाते सांप अपने मुंह को इतना ज्यादा खोल देता है कि उसमें साबुत अंडा फिट हो जाता है। इसके बाद कुछ ही सेकंड में वह सांप विशाल अंडे को साबुत निगल जाता है। इसके बाद वह अपने मुंह को बंद कर लेता है।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप बहुत ही खतरनाक लग रहा है, संभवत यह एक नाग है।  आपको बता दें कि इस खौफनाक वीडियो को ट्विटर पर @Animal_WorId नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है।