Bride
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: शादी टूटने के कई मामले अब तक आपने सुने होंगे, लेकिन शादी की जिस घटना के बारे में हम आज बता रहे है, वह शायद ही आपने अब तक सुना होगा, भला क्या होगा कि शादी में 7 फेरे हो रहे है और 2 फेरों के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। आपको बता दें की यह चौंकाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है, जहां पर एक दुल्हन ने सिर्फ इस वजह से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा का रंग ज्यादा ही दबा हुआ था। 2 फेरों  के बाद दुल्हन ने कहा- ‘मुझे दूल्हा पसंद नहीं है’ और शादी तोड़ दी।

    दो फेरे लेने के बाद दुल्हन ने तोड़ी शादी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चौंकाने वाली घटना इटावा के भरथना क्षेत्र में गुरुवार को हुई, जब रवि यादव नाम के दूल्हे से दुल्हन नीतू यादव शादी करने वाली थी। शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और मामला तब गंभीर हो गया जब दोनों ही पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने के लिए शादी के मंडप में पहुंचे।

    जैसे ही दूल्हा और दुल्हन ने दो फेरे लिए तो नीतू आगे बढ़ने से रुक गई और यह ऐलान किया कि वह इस शादी को नहीं कर सकती और वह शादी को तोड़ रही है। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि उसने पहले दूल्हे को नहीं देखा था, जिससे वह शादी कर रही थी। उसने यह भी कहा कि दूल्हे का रंग उसकी पसंद के हिसाब नहीं है, बल्कि बहुत गहरा है। दुल्हन ने तुरंत ही मंडप छोड़ दिया और अपने परिवार के सदस्यों द्वारा समझाने पर भी नहीं लौटी। इस घटना ने वहां मौजूद सबको हिरण कर दिया। 

    दूल्हे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

    दरअसल इस घटना के बाद शादी के लिए दुल्हन के घरवाले उसे 6 घंटे तक समझाते रहे, जिसके बाद बिना शादी किए दूल्हा बारात लेकर वापस जाने को तैयार हो गया। दुल्हन के इस बर्ताव ने सबको चौंका दिया है वहीं अब दूल्हे के पिता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दुल्हन को गिफ्ट में दिए गए लाखों रुपए की ज्वेलरी उन्हें वापस नहीं किए गए, इतना ही नहीं बल्कि, दूल्हे ने यह भी कहा कि ‘इस घटना के बाद से उसकी जान की भी खतरा है। 

    दूल्हे ने कहा कि लड़की और उसका परिवार मुझसे मिलने के लिए कई बार आया। हालांकि, मुझे यह नहीं मालूम कि उसने अचानक से अपना मन क्यों बदला। इस घटना से में बेहद ही आहत हूं’