(Image-Twitter-@TansuYegen)
(Image-Twitter-@TansuYegen)

    Loading

    नई दिल्ली: मन में किसी चीज का जूनून हो तो उसे करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में जो चीज लोगों के लिए नामुमकिन होती है उसे भी हम मुमकिन बना देते है, इसका ही एक उदाहरण आज हम आपको देने जा रहे है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर सबके होश उड़ा रहे है। पर्वत चढ़ना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन एक साधु यूं पर्वत चढ़ गए मानों उनके लिए यह बाएं हाथ का खेल हों। जी हां  अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    साधु आसानी से चढ़ गया पहाड़ 

    ज्यादातर लोग जानते है कि ये पहाड़, ये वादियां जितनी खूबसूरत होती हैं इन पर सैर करना भी उतना ही कठिन होता है। यही कारण है कि पहाड़ों पर गुजर बसर करने वाले लोग काफी एक्टिव होते हैं। वहीँ आम हमारे जैसे लोगों के लिए पहाड़ की चढ़ाई करना बेहद मुशिकल होता है। आपको बता दने कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक साधु बिना किसी सहारे के पहाड़ पर चलता दिखाई दे रहा है। यहां तक की उसने सेफ्टी हारनेस का भी सहारा नहीं लिया है, और जिस तेजी से साधु पहाड़ चढ़ रहे है वह वाकई में देखने लायक है।

     

    रस्सी के सहारे भी नहीं चढ़ पा रहे लोग 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में दूसरी तरफ देख सकते हैं कि आस-पास के लोग बड़ी रस्सी के सहारे बहुत ही मश्कत से पहाड़ पर चढ़ पा रहे हैं। अब पहाड़ चढ़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा ‘उन्हें बस पहाड़ी पर चढ़ना था और उसके लिए कुछ भी नहीं चाहिए।’ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही ये वीडियो लोगों के बीच छा गया है। लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं साथ ही साथ हजारों ने लोगों ने लाइक भी कर लिया है। इस वीडियो को देख कर आपने भी होश उड़ जाएंगे।