extremely-rare-black-tigers-cought-in-camera-by-a-23-years-guy-in-odisha

ऐसे ही एक शख्स के कैमरे में रेयर ब्लैक टाइगर की तस्वीर कैद हो गयी है। (फोटो- सोशल मीडिया/@satya swagat)

    Loading

    नई दिल्ली, दुनिया में बाघों (Tiger) की तादाद कम होती जा रही है। देश के कई जंगलों में बाघों की संख्या कम हो गयी। इसी दौरान एक अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में बाघों की एक ऐसी प्रजाति का पता चला है, जो सिर्फ भारत (India) में देखी जाती है। अक्सर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी (Wildlife Photography) करने वाले लोग जंगलों में जानवरों की तस्वीरें खींचने चले जाते है। ऐसे ही एक शख्स के कैमरे में रेयर ब्लैक टाइगर की तस्वीर कैद हो गयी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Satya Swagat (@satyaaswagat)

    दरअसल, पूर्वी भारत के ओडिशा (Odisha) के नंदनकानन राष्ट्रीय उद्यान (Nandankanan National Park in eastern India) के आसपास इन रेयर ब्लैक टाइगर (Rare Black Tigers) को टहलते हुए देखा गया। रेयर ब्लैक टाइगर को देखना किस्मत की बात थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Satya Swagat (@satyaaswagat)

    23 साल के सत्य स्वागत (Amateur photographer Satya Swagat) को टाइगर देखने का मौका मिला। दिल्ली में रहने वाले सत्य स्वागत बिजनेस स्टडीज कर रहे हैं। सत्य कहना है कि जब उन्होंने अपनी आंखों के सामने दो बड़ी बिल्लियों को देखा तो वह काफी हैरान रह गए। कुछ देर तक तो वो उन्हें निहारते ही रह गए और कैमरा उठाना ही भूल गए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Satya Swagat (@satyaaswagat)

    तस्वीरें देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघों के ऊपरी हिस्से पर नारंगी रंग की धारियां पहले के मुकाबले अब फीकी होकर कई स्थानों पर लगभग समाप्त हो गई। इस वजह से काले रंग की धारियों ने ज्यादा हिस्सा कवर कर लिया। जिसके चलते टाइगर का रंग रूप अलग हो गया। ये नई प्रजाति अत्यधिक काली है। ब्लैक टाइगर को पहले कभी देखा नहीं गया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Satya Swagat (@satyaaswagat)