(Image-Twitter-@Reuters)
(Image-Twitter-@Reuters)

    Loading

    नई दिल्ली: सदन में पक्ष विपक्ष के मतभेद होते हुए तो आपने कई बार देखा होगा और कई बार आपने तो यह भी देखा होगा कि चर्चा सत्र के दौरान विवाद इतना बढ़ जाता है कि सदन चर्चा सत्र थोड़े देर के लिए स्थगित कर देता है, बातों की लड़ाई सदन के अंदर आपने कई बार देखी होगी लेकिन सदन के अंदर की जो लड़ाई आज हम आपको दिखाने जा रहे है वह शायद आपने अब तक नहीं देखी होगी। फ़िलहाल इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

    गर्भवती महिला सांसद के पेट पर मारी लात 

    आपको बता दें कि पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल के दो पुरुष सांसदों को गर्भवती महिला सांसद एमी नदिए पर हमला करने के आरोप में 6 महीने की सजा सुनाई गई है। जी हां दरअसल संसद में बजट सत्र के दौरान पुरुष सांसदों ने एक विपक्षी धार्मिक शख्स की आलोचना करने पर उनके पेट पर लात चलाकर हमला किया। वहां के न्यायाधीश ने सांसद ममादौ नियांग और मस्साता सांब को मुआवजे के रूप में महिला सांसद नदिए को 5 मिलियन सीएफए फ्रैंक ($8,100; £6,750) का भुगतान करने का भी आदेश दिया। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

    ऐसे में अब पूरे विश्व में इस घटना की आलोचना कर रहे है। इसके साथ ही पूरे विश्व में महिला के अधिकारों को लेकर अलग ही बहस छिड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल से बाहर आने के बाद भी महिला सांसद की हालत नाजुक बनी हुई है। सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में सांसद सांब ने 1 दिसंबर को नियमित बजट बहस के दौरान नदिए की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं और उन्हें थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह फिर एक कुर्सी फेंक कर जवाबी कार्रवाई करती हैं, लेकिन उसी समय एक और पुरुष सहकर्मी ने नदिए के पेट पर लात मार देता है। 

    बेहद मुश्किल स्थिति में हैं महिला संसद 

    बढ़ती लड़ाई को देख दूसरे सांसद बीच में आकर इस लड़ाई को छुड़वाते हैं। महिला सांसद के वकील ने क्या कहा सत्तारूढ़ बेन्नो बोक्क याकार गठबंधन की सदस्य नादिये हमले के बाद संसद में ही बेहोश हो गई। इस घटना की वजह से उन्हें अपने बच्चे को खोने का भी डर सता रहा था। समाचार एजेंसी एएफपी को उनके वकील बाबू कर सिसे ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद वह “बेहद मुश्किल स्थिति में हैं।” 

     

    दोषी सांसदों के वकील ने कही ये बात… 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सबूत होने के बावजूद नियांग और सांब के वकीलों ने अदालत में तर्क दिया कि उनके मुवक्किलों ने महिला सांसद नदिए पर शारीरिक हमला नहीं किया था। पिछले साल जुलाई में विधायी चुनावों में सरकार के बहुमत खोने के बाद से सेनेगल की संसद में तनाव है। फ़िलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।