नई दिल्ली : शादी में घरवाले और बारातियों के बीच लड़ाई-झगड़ा (Fight) तो आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच मारपीट होते देखा है। वो भी जयमाल की स्टेज पर? शायद नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म (Social Media) पर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) के बीच हो रहे मारपीट का एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। उससे भी ज्यादा तो आप लड़ाई की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को 73 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन का एक जोड़ा जयमाल की स्टेज पर खड़े होते हैं और जयमाला रस्म के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुरू करते हैं।
इस दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर एक मिठाई का टुकड़ा डाला तो दुल्हन उसे नहीं खा रही थी। जिसके बाद दूल्हा जबरदस्ती मिठाई खिलाने लगा, लेकिन दुल्हन ने उसका हाथ दूर कर दिया और इस बात पर दूल्हन को इतना गुस्सा आ गया कि उसने सबके सामने स्टेज पर ही दूल्हे को एक करारा थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था दूल्हे ने एक के बजाय दो थप्पड़ दुल्हन को जड़ दिया।
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022
जिसके बाद तो मामला और ज्यादा बिगड़ गया। दोनों के बीच जबरजस्त लड़ाई शुरू हो गई। जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने मारपीट को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।