(Image-Twitter-@humsafar2706)
(Image-Twitter-@humsafar2706)

    Loading

    नई दिल्ली: पाकिस्तान की हालत क्या है ये जगजाहिर है। कई महीनों से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिसे अब पूरी दुनिया देख रही है। रोजाना की जिंदगी में लगने वाला जरूरत का सामान भी इतना महंगा हो गया है कि लोग उसे खरीद नहीं पा रहे है। इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कुछ इलाके में आटा संकट इतना ऊपर पहुंच गया है कि आटा खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई है। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए जानते है पाकिस्तान के खाद्य संकट के बारे में… 

    आटा खरीदने के लिए ट्रक का पीछा 

    जिनमें आप देख सकते है कि पाकिस्तान में खाने के लाए पड़े है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तो चर्चा का विषय बन गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आटे से भरे हुए ट्रक के पीछे काफी सारी बाइक जाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल ये बाइक्स ट्रक का पीछा कर रही है वो भी आटा खरीदने के लिए। पहले तो देखकर यह लगता है कि यह बाइक रैली है, जबकि ये सभी बाइक आटा खरीदने के लिए उस ट्रक का पीछा कर रही हैं। 

    आटे के लिए संघर्ष 

    अब इस हालत में सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ”यह कोई बाइक रैली नहीं है। आपको जैसा कि हमने बताया है पाकिस्तान में यह लोग आटा लदे ट्रक का पीछा कर रहे हैं। इन्हें बस उम्मीद है कि किसी तरह एक कट्टा आटा मिल जाए। ” इस लिए वे सभी इतनी दौड़भाग कर रहे है। 

     

    सबसे बड़ा खाद्य संकट झेल रहा पाकिस्तान 

    बता दें कि साल 2022 में आई बाढ़ ने पाकिस्तान की आर्थिक हालत को इस कद्र बिगाड़ दिया है कि अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार का फिर से पटरी पर लौटना मुश्किल होता जा रहा है। अब ऐसे में पाकिस्तान की हालत दिन ब दिन काफी ज्यादा बिगड़ती जा रही है। वहां सभी चीजों के दाम महंगे स्तर पर हैं। कुछ आम चीजें भी इतनी महंगी हो गई है कि गरीब आदमी अब उसे खाने की थाली में नहीं शामिल कर सकता है। ऐसी ही हालत आटे और चावल की भी है, लेकिन पेट भरने के लिए यह खरीदना लोगों की मजबूरी बन गई है। इसके लिए लोग आपस में मारपीट भी कर रहे है। 

    आटे के लिए लंबी कतारें

    इस हालत के शहबाज शरीफ सरकार जिम्मेदार 

    मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह से सिंध, बलूचिस्तान के कई इलाकों में आटे का दाम सीधा आसमान छू रहा है। कई इलाकों में आटे का कट्टा 3 हजार पाकिस्तानी रुपयों में बिक रहा है। यह वाकई हैरान कर देने वाले दाम हैं। जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है, अब लोगों का जीना भी मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, सरकार इस संकट को अभी नहीं मान रही है। पीओके में तो खाद्य संकट और चरम सीमा पर है। पीओके में लोग इस संकट के लिए शहबाज शरीफ सरकार और पीओके की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

     

    पाकिस्तान के हालात बिगड़े 

    इतना ही नहीं बल्कि वहीं खैबर पख्तूनख्वा इलाके में लोग इतने ज्यादा भड़क गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। दरअसल, लोगों ने एक आटे से भरे ट्रक को घेर लिया था। ट्रक में सरकारी आटा भरा हुआ था। लोगों ने न सिर्फ ट्रक को लूटने की कोशिश की बल्कि उसके ड्राइवर पर पत्थर भी बरसाए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों पर लाठीचार्ज करने के बाद किसी तरह से वहां से उठाया। हालांकि, सिर्फ एक ही नहीं बल्कि पुलिस कई जगहों पर लोगों को हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ी। कई इलाकों में भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया गया है।