Representative Image
Representative Image

    Loading

    मुंबई : बॉयफ्रेंड (Boyfriend) गर्लफ्रेंड (Girlfriends) को अक्सर एक-दूसरे के बारे में छोटी से छोटी चीजे पता होती है। दोनों एक-दूसरे से लगभग हर बात शेयर करते हैं। खास करके उस दौरान जब आपका रिश्ता (Relationship) काफी मजबूत और पुराना हो। आज हम आपको एक लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अपनी प्रेमिका की सच्चाई जानने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

    दरअसल, इस प्रेमी ने जब अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में एक ही घर में रहना शुरू किया तो उसके सामने उसकी गर्लफ्रेंड की एक अलग ही तस्वीर दिखी। जिस लड़की के साथ वो पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में था। वो रोज नहीं, बल्कि दो हफ्ते में एक ही बार नहाती है। गर्लफ्रेंड की इस बुरी आदत से परेशान शख्स ने गंदी स्मेल से बचने के लिए काउच पर अलग सोना शुरू कर दिया है। 

    उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता है और उसे छोड़ना नहीं चाहता। दूसरी तरफ यह भी सच है की उसे उसकी गर्लफ्रेंड की ये बुरी आदत भी बर्दाश्त नहीं हो रही। इस बात की जानकारी उसने सोशल मीडिया रेडिट पर खुद ही दिया है। नहाने से शरीर की गन्दगी साफ होती है और साथ ही बॉडी भी हाइजेनिक (Hygienic) रहता है। ऐसे में इस लड़की का 2 हफ्ते में नहाना बेहद अजीब है।