harsh-goenka-shares-modified-cycle-as-bullet-while-talking-about-budget-2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2022 (Union Budget 2022) पेश किया।

    Loading

    नई दिल्ली, देश के जाने माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह अक्सर ट्विटर पर दिलचस्प पोस्ट और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो आम बजट 2022 (Union Budget 2022) से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में देख सकते है कि,  शख्स साइकिल को बुलेट की तरह मॉडिफाई कराकर उस पर घूमते हुए दिख रहा है।

    ज्ञात हो कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2022 (Union Budget 2022) पेश किया। आम बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी दौरान हर्ष गोयनका ने भी एक मजेदार ट्वीट किया। उन्होंने शेयर किये इस वीडियो में एक शख्स साइकिल को बुलेट की तरह मॉडिफाई कराकर उस पर घूमते हुए दिख रहा है।

    उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपने एक दोस्त से कहा, जो इस सरकार को पसंद नहीं करता है कि ये एक अच्छा बजट है! अर्थव्यवस्था के इंजन अब तेजी से दौड़ेंगे…इसके बारे में आपकी क्या राय है? तो जवाब में उन्होंने मुझे ये वीडियो भेज दिया।’ 

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बुलेट चला रहा होता है। लेकिन, मजेदार बात यह है कि, जैसे ही कैमरा का एंगल बदलता है,वैसे ही सच सामने आ जाता है। दरअसल, यह शख्स बुलेट नहीं बल्कि एक मॉडिफाई की हुई साइकिल को चला रहा होता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

    इससे पहले हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने फेविकोल और अल्कोहल को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में पूछा था, ‘बॉन्डिंग के लिए क्या बेहतर है- फेविकोल या अल्कोहल?’ 

    हर्ष गोयनका के ट्वीट पर फेविकोल कंपनी की ओर से भी मजेदार जवाब आया। कंपनी ने लिखा, ‘ये तो आप पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी बॉन्डिंग चाहते हैं, एक शाम की या फिर जीवनभर के लिए।’