File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: आइसक्रीम अगर हाथ में ली तो जल्द खाना पड़ता है, नहीं तो वह पिघलकर बहने लगती है।  लेकिन अगर आज हम आपको कहें की एक ऐसी जादुई आइसक्रीम है जो गर्मी में भी नहीं पिघलती, तो क्या आपकों विश्वास होगा? जी नहीं ना? लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे है, जो गर्मी में भी नहीं पिघलती, आइए जानते है इस जादुई आइसक्रीम के बारे में.. 

    दरअसल आज हम जिस आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, वो 31 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर भी मेल्ट नहीं होती। आपको बता दें कि आसानी से मेल्ट ना होने वाली इस आइसक्रीम को चीन की एक प्रीमियम ब्रांड कंपनी ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर इस अनोखी आइसक्रीम बहुत वायरल हो रही हैं। 

    इस आइसक्रीम के चर्चा में आते ही सोशल मीडिया पर इसके टेस्ट के वीडियो आने लगे। हैरत की बात तो ये कि चीन की  Zhongxuegao कंपनी द्वारा बनाई ये आइसक्रीम हर टेस्ट में पास हुई। जी हां क्या वाकई में यह आइसक्रीम नहीं पिघलती इसके कई टेस्ट किए गए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आइसक्रीम को लाइटर से भी मेल्ट करने की कोशिश की। पर वे नाकामियाब रहे। कंपनी दावा करती है, आइसक्रीम 31 डिग्री सेल्सियस ट्रेम्प्रेचर पर भी आसानी से नहीं पिघलती। 

     

    इतना ही नहीं बल्कि आइसक्रीम को लेकर कई लोगों ने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर भी शक जताया लेकिन सारे दावे फीके पड़ गए। जब कंपनी ने खुलासा किया कि आइसक्रीम किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है यहां तक कि प्रोडक्ट को नेशनल फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है। कंपनी ने बहुत लोगों ने इस अनोखी आइसक्रीम के मेल्ट ना होने के पीछे का कारण जानना चाहा तो कंपनी ने इसका खुलासा भी किया।  कंपनी ने बताया कि  viscosity-enhancing agent के कारण ऐसा हो पाना संभव हुआ है। तो है ना गजब की आइसक्रीम।!