Image-Twitter
Image-Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वीडियो वायरल होते है। लेकिन आज हम आपको जिस वीडियो के बारे में बताने जा रहे है, शायद ऐसा वीडियो आपने इसके पहले कभी नहीं देखा होगा, कहते है न प्रयास किसी भी असंभव कार्य को सरल कर देता है, ऐसा ही कुछ इस लड़की ने कर दिखाया है। जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। दरअसल  ट्विटर पर एक लड़की के योग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की न केवल अपनी बॉडी के लचीलेपन (Flexibility) से बल्कि सटीक निशाने से भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करती है।

    लड़की का गजब का निशाना

    तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की को धनुष (Bow) पकड़े हुए देखा जा सकता है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इसने ये धनुष हाथों से नहीं बल्कि पैरों से पकड़ा हुआ है। धनुष के साथ जो तीर (Arrow) है वो भी कोई आम तीर नहीं है, उसमें आग लगी हुई है। इस लड़की ने इतना खतरनाक स्टंट कर लोगों को काफी सरप्राइज कर दिया है। 

    वीडियो देख लोगों ने की तारीफ

    आपको बता दें कि कुछ सेकेंड के बाद कैमरा (Camera) रोटेट होता है और सामने एक टारगेट दिखाई देता है। ये लड़की अपने पैरों से धनुष के तार को खींचती है और आग वाले तीर को टारगेट (Target) की तरफ छोड़ती है।  आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे कि इसका निशाना टारगेट के बीचों-बीच में जाकर लगता है। इस तरह के स्टंट (Stunt) बिना किसी एक्सपर्ट की निगरानी के करना काफी खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। लेकिन लड़की के परफेक्शन (Perfection) को देखकर आपको इसकी प्रैक्टिस का अंदाजा भी लग गया होगा, प्रैक्टिस से असंभव कार्य भी हम कार्य सकते है।

     

    वायरल हुआ वीडियो 

    होश उड़ा देने वाल ये वीडियो महज 26 सेकेंड  का है लेकिन  इस वीडियो ने कई यूजर्स (Social Media Users) को काफी एंटरटेन किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं वीडियो को 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा बार इसे रीट्वीट (Retweet) भी किया जा चुका है। कुछ यूजर्स ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि देवताओं द्वारा पकड़े जाने वाले धनुष को पैरों से पकड़ना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस तरह लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।