Image-YouTube
Image-YouTube

    Loading

    नई दिल्ली: जैसा कि  हम सब जानते है पुरे विश्व में कई तरह के लोग रहते है जिनका धर्म रीति रिवाज अलग-अलग रहता है। दुनियाभर में ऐसी संस्कृति और परंपराएं हैं जिसके बारे में जानकर लोगों को न सिर्फ हैरानी होती है, बल्कि हमें आकर्षित भी करती हैं। हालांकि, कुछ त्योहार हमें समझ में आते हैं, जबकि उनमें से कुछ हमें समझ में नहीं आते और बेहद अजीब लगते हैं। वही हम देखते है कि स्थानीय लोग परंपराओं और मान्यताओं को पूरी आस्था के साथ फॉलो करते हैं। 

    आपको बता दें कि ऐसा ही एक परंपरा जापान की है, जिसके बारे में जानकर लोगों की रूह तक कांप जाए। जैसा कि हम ठंड में पानी को छूने से भी घबराते हैं, लेकिन जापान में एक ऐसी परंपरा है जहां लोग कड़कड़ती ठंड में आइस वॉटर यानी बर्फ के पानी से नहाते हैं, चौंक गए ना? लेकिन वास्तव में यह सत्य है। आइए जानते है इस अजीबोगरीब त्यौहार के बारे में जो जापान में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

    जापान में अजीब परंपरा

    आपको बता दें कि जापान में शिंटो परंपरा (Japan’s Shinto Ritual) है जहां लोग सफेद कपड़े पहने हुए बर्फ के पानी के स्नान में जाने से पहले ताली बजाते हैं और जप करते हैं। जापान में नए साल के मौके पर 14 जनवरी को पुरुषों के एक समूह ने अपनी आत्मा को शुद्ध करने और इस वर्ष अच्छे भाग्य की कामना करने के लिए बर्फ के पानी में स्नान किया। 

    बर्फ के ठंडे पानी से स्नान 

    डेली मेल के मुताबिक, श्रद्धालु टोक्यो में कांडा मायोजिन मंदिर (Kanda Myojin Shrine) में ठंडे पानी में स्नान करने के लिए इकट्ठे हुए। तस्वीरों ने उस पल को कैद कर लिया जब पुरुषों ने अपने शरीर पर बर्फ के ठंडे पानी से भरे बर्तन अपने ऊपर डालते है। 

    ऐसा होता है त्यौहार   

    वायरल हो रहे इस वीडियो में पुरुषों को सफेद लंगोटी और सिर पर पट्टियां पहने देखा जा सकता है। बता दें कि दो दिवसीय शिंटो फेस्टिवल में श्रद्धालु अपने ऊपर ठंडा पानी डालने से पहले मंदिर के सामने प्रार्थना करते हैं। इस वीडियो में श्रद्धालुओं को कुल 6 मिनट तक बर्फीले पानी से नहाते देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि इस कठिन  फेस्टिवल में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और नहा-धोकर पूजा-अर्चना की और खूब डांस किया।

     

    हर साल इस दिन मनाया जाता है त्यौहार 

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह अनुष्ठान हर साल जनवरी के दूसरे रविवार को टोक्यो के मंदिरों में किया जाता है। सभी उम्र के पुरुष और महिलाएं अनुष्ठान में भाग लेते हैं और ठंडे पानी से स्नान करते हैं, जिसे देख हर कोई दंग है। बर्फीले पानी में नहाना बेहद खतरनाक जानकारी के लिए आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड के कारण जापान में जनवरी में तापमान एक डिग्री तक गिर जाता है। जाहिर से बात है की फिर ऐसे मौसम में ठंडे पानी में नहाना बेहद मुश्किल होता है और लोग अपने हाथ-पैर की उंगलियों में अत्यधिक दर्द की शिकायत भी करते हैं। ऐसे में यह लोग समस्याओं के दूर होने की प्रार्थना करते हैं। फ़िलहाल यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।