जानें क्यों आइस हॉकी मैच में गोल दागते ही होने लगती है टेडी बियर की बारिश! ये है बेहद खास वजह

    Loading

    क्लीवलैंड मॉन्स्टर्स नाम की अमेरिकन आइस हॉकी टीम (audience throw teddy bear in ice hockey rink) ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो (Video) शेयर किया है, जो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में हॉकी का मैच चल रहा है, लेकिन जैसे ही गोल होता है, वैसे ही सभी दर्शक रिंक में सॉफ्ट टॉय फेंकने लगते हैं। बता दें कि ‘रिंक’ आइस हॉकी के मैदान को कहते हैं जहां पर खेल होता है। 

    अब आपके दिमाग में चल रहा होगा की बीच मैदान में सॉफ्ट टॉय (Ice hockey tradition of throwing soft toys) फेंकना बेहद अजीब है। तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक खास मान्यता है, जिसके तहत यहां पर इसको खुशी-खुशी अपनाया जाता है। 

    दरअसल, मान्यता यह है कि सॉफ्ट टॉयज जुटाने के बाद उसे गरीब बच्चों में क्रिसमस के तोहफे के रूप में बांट दिया जाता है। हर साल इस मान्यता का पालन किया जाता है। इसी तरह लोग हजारों सॉफ्ट टॉय रिंक में फेंक जाते हैं। फिर मैच से जुड़े लोग या फिर खिलाड़ी ही अस्पतालों और अनाथालयों में जाकर बच्चों को वह सॉफ्ट टॉयज गिफ्ट करते हैं। यह टेडी बेयर लोकल ऑर्गेनाइजेशन को भी दे दिए जाते हैं, जो उन बच्चों की देखभाल और मदद करती है जो किसी हादसे या आपदा का शिकार होते हैं। 

    बात करें वीडियो की तो, उसमें देखा जा सकता है कि, मैच जारी है और जैसे ही क्लीवलैंड मॉन्सटर्स की टीम गोल दागती है वैसे ही दर्शक सॉफ्ट टॉयज को मैदान में फेंकना शुरू कर देते हैं। सबसे ज़्यादा हैरानी की बात यह है कि पिछली बार जहां 10 हजार के करीब सॉफ्ट टॉय इकट्ठा किए गए थे, इस बार 12000 से भी ज्यादा टॉयज को इकट्ठा किया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।